ऋषभ पंत की वापसी टली, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे मुकाबले से भी हुए बाहर

ऋषभ पंत की वापसी टल गई है। पंत ईरानी कप के दौरान साइड स्ट्रेन (मांसपेशियों में खिंचाव) से जूझने के बाद न्यूजीलैंड में भारत ए के शुरुआती दो मुकाबलों से भी बाहर हो गए थे।

IND A vs NZ A: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को एहतियात के तौर पर भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच सात नवंबर से शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम बहु दिवसीय मुकाबले से भी बाहर कर दिया गया है। इससे वेलिंगटन में होने वाले पहले टेस्ट में उनकी उपलब्धता को लेकर संशय पैदा हो गया है।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत (साभार-X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा। पंत ईरानी कप के दौरान साइड स्ट्रेन (मांसपेशियों में खिंचाव) से जूझने के बाद न्यूजीलैंड में भारत ए के शुरुआती दो मुकाबलों से भी बाहर हो गए थे।

End of Feed