क्रिकेट

IND vs NZ First Test: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुए ऋषभ पंत

Rishabh Pant Injury: टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन विकेटकीपिंग करते हुए चोटिल हो गए। चोट इतनी गंभीर थी की पंत को मैदान छोड़ना पड़ा।

Image

ऋषभ पंत

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • बेंगलुरू टेस्ट में ऋषभ पंत के घुटने में लगी चोट
  • पंत असहनीय दर्द के बाद छोड़ा मैदान, जुरेन ने पहने दस्ताने
  • सड़क दुर्घटना में दाहिने घुटने पर ही लगी थी गंभीर चोट

बेंगलुरू: न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू में खेले जा रहे बारिश से प्रभावित सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 46 रन पर ढेर हो गई। कीवी तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों का हाल बेहाल कर दिया। यशस्वी जायसवाल(13) और ऋषभ पंत(20) के अलावा अन्य भारतीय बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े को छूने में नाकाम रहे। पांच बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल सके।

विकेटकीपिंग करते हुए चोटिल हुए पंत

ऐसे शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया को एक बड़ा झटका गेंदबाजी के दौरान लगा। बल्लेबाजी के दौरान भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऋषभ पंत विकेटकीपिंग के दौरान चोटिल हो गए। 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर जडेजा की नीची रही एक गेंद सीधे आकर उनके दाहिने घुटने पर लगी। गेंद के लगते ही पंत मैदान पर लेट गए। उन्हें असहनीय दर्द हो रहा था। मैदान पर फीजियो उनकी मदद के लिए आए लेकिन उन्हें राहत मिली तो पंत ने मैदान छोड़ने का फैसला किया और उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग के लिए मैदान पर उतरे।

दुर्घटना में दाहिना घुटना हुआ था चोटिल

ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। तब उनके दाहिने घुटने में ही चोट लगी थी। घुटने का लिगामेंट फ्रैक्चर हो गया था जिसे सही होने में वक्त लगा लेकिन पंत अंत में मैदान पर सफल वापसी करने में सफल रहे। लेकिन उसी घुटने पर चोट लगना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। पंत भारत के लिए मौजूदा सीरीज के साथ-साथ 22 नवंबर से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बेहद अहम होंगे।

बीसीसीआई ने नहीं दिया है कोई अपडेट

ऋषभ पंत ने आधिकारिक तौर पर ऋषभ पंत की चोट पर कोई अपडेट जारी नहीं किया है। पंत की चोट थोड़ी भी गंभीर हुई तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू होने जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए पंत का फिट रहना बेहद अहम है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article