टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिषभ पंत ने अपने फैंस को उलझन में डाल दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया में अपने डेट ऑफ बर्थ में बदलाव कया है। उनके इस कदम ने फैंस को इस सोच में डाल दिया है कि आखिर इसके पीछे उनका उद्देश्य क्या है?
रिषभ पंत (साभार-Instagram)
पंत ने बदली डेथ ऑफ बर्थ
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिषभ पंत ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में सेकंड डेट ऑफ बर्थ 5 जनवरी 2023 डाला है। दूसरे डेट ऑफ बर्थ के अनुसार अब रिषभ पंत केवल 5 महीने के हैं। इस बदलाव ने क्रिकेट पंडिट और फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर इसका मतलब क्या है?
हालांकि, उन्होंने इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया है, लेकिन उनके इस कदम के पीछे पंत की कार दुर्घटना का रोल हो सकता है। दरअसल रिषभ पंत 30 दिसंबर को कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे। वह अपनी मर्सिडीज गाड़ी में दिल्ली से देहरादून जा रहे थे।
5 जनवरी को हुआ पंत का पुनर्जन्म
4 दिन तक रिषभ पंत का ईलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में किया गया। उसके बाद बीसीसीआई ने कमान संभाली और 4 जनवरी को उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई शिफ्ट किया गया। 6 जनवरी को उनके घुटने की सफल सर्जरी हुई। ये एक कारण हो सकता है कि मुंबई पहुंचने के बाद पंत को यह विश्नास हो गया कि वह अब यहां वापसी कर सकते हैं। शायद यही वजह है कि पंत ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट में सेकेंड डेट ऑफ बर्थ 5 जनवरी 2023 लिखा है।
