क्रिकेट

KKR से पहले रिंकू सिंह को मिली इस टीम का कप्तानी

कोलकाता नाइट राइडर्स के भावी कप्तान माने जा रहे भारत के आतिशी बल्लेबाज रिंकू सिंह को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का नया कप्तान बनाया गया है।

Image

रिंकू सिंह

Photo : AP

नई दिल्ली: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को आगामी विजय हजारे एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। वह पहली बार किसी राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में कप्तानी करेंगे। वह भुवनेश्वर कुमार की जगह लेंगे जिन्होंने हाल में समाप्त हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की कप्तानी की थी।

यूपीटी20 लीग में की थी मेरठ मेवरिक्स की कप्तानी

मेरठ मेवरिक्स ने इस साल के शुरू में रिंकू की कप्तानी में यूपीटी20 लीग का खिताब जीता था। वह अपनी नई भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार रिंकू ने कहा,'यूपीटी20 लीग में मेरठ मेवरिक्स की अगुवाई करना मेरे लिए बहुत बड़ा मौका था और मुझे खुशी है कि मैं अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाने में सफल रहा। मैंने वास्तव में कप्तानी का पूरा आनंद लिया क्योंकि इससे मुझे कई नई चीज़ सीखने को मिली।'

21 दिसंबर को यूपी खेलेगी अपना पहला मैच

रिंकू ने अभी तक लिस्ट ए के 52 मैच में 1899 रन बनाए हैं। उत्तर प्रदेश विजय हजारे ट्रॉफी में अपना पहला मैच 21 दिसंबर को जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेलेगा।

केकेआर का कप्तान बनने के हैं दावेदार

आईपीएल में रिंकू कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं। इस फ्रेंचाइजी ने रिंकू के अलावा सुनील नरेन,आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती और रमनदीप सिंह को रिटेन किया था। रिंकू सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान बनने का दावेदार माना जा रहा है। हालांकि वेंकटेश अय्यर को केकेआर 23.75 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है। ऐसे में उन्हें भी बतौर कप्तान देखा जा रहा लेकिन बाजी किसके हाथ लगेगी ये सीजन के आगाज से ठीक पहले पता चलेगा। हालांकि तबकर रिंकू को अपनी लीडरशिप को साबित करने का मौका यूपीसीए ने दे दिया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article