IPL 2024: वापसी के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं पंत, रिकी पोंटिंग ने दिया ऋषभ को लेकर अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 21, 2024, 11:58 PM IST

IPL 2024: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत के हाथ में होगी। पिछले साल दिल्ली की कप्तानी डेविड वॉर्नर ने की। पंत कार दुर्घटना के बाद पहली बार मैदान में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में रिकी पोंटिंग ने बताया है कैसे वह वापसी के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं।

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने गुरुवार को कहा कि कप्तान ऋषभ पंत भयानक दुर्घटना के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले अपने शरीर का भरोसा जीतने के लिए अतिरिक्त मेहनत कर रहे हैं। भारतीय विकेटकीपर पंत दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे जिसके कारण वह पिछले साल आईपीएल में नहीं खेल पाए थे।

IPL DELHI CAPITALS

दिल्ली कैपिटल्स (साभार-DC)

पोंटिंग ने कहा,‘‘वह पूर्व में आईपीएल से पहले जितनी बल्लेबाजी करता था उसकी तुलना में उसने पिछले सप्ताह काफी अधिक बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि वह फिर से अपने शरीर का भरोसा जीतना चाहता है। ’’ उन्होंने कहा,‘‘वह अलग-अलग तरह से अभ्यास कर रहा है और उन सब शॉट को खेल रहा है जिन्हें वह खेला करता था। वह कभी हार नहीं मानने वाला खिलाड़ी है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उसके चेहरे पर मुस्कान है जिसे हम सभी देखना पसंद करते हैं।’’

End of Feed