क्रिकेट

टीम इंडिया को मिला एक और DSP, बंगाल सरकार ने किया नियुक्ति का ऐलान

विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को बंगाल सरकार ने डीएसपी बनाए जाने का ऐलान किया है। इडेन गार्डन्स में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें स्वयं नियुक्त पत्र सौंपा।

Richa Ghosh

ऋचा घोष

कोलकाता: विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को बंगाल सरकार ने उनकी सफलता के लिए बड़ा पुरस्कार दिया है। ऋचा को बंगाल पुलिस में डीएसपी पद पर नियुक्त करने का ऐलान किया है, उन्हें 'बंग भूषण' से भी सम्मानित किया गया है।

बंगाल क्रिकेट संघ द्वारा शनिवार को कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान डीएसपी पद पर नियुक्ति का पत्र सौंपा। कार्यक्रम के दौरान कैब के अध्यक्ष सौरव गांगुली और पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी भी मौजूद थीं। कैब की ओर से ऋचा घोष को एक गोल्डन बैट और बॉल के साथ 34 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। ऋचा ने फाइनल में 34 रन बनाए थे इसलिए कैब ने उन्हें 34 लाख रुपये का पुरस्कार दिया था। सौरव गांगुली और ममता बनर्जी ने समारोह के दौरान इच्छा जताई है कि ऋचा घोष एक दिन भारतीय महिला टीम की कप्तान बनें।

कैसा रहा ऋचा का विश्व कप में प्रदर्शन

ऋचा ने विश्व कप में खेले 8 मैच की 8 पारी में 2 बार नाबाद रहते हुए 39.16 के औसत और 133.52 के स्ट्राइकरेट से 235 रन बनाए थे। फाइनल में उन्होंने अतिंम वक्त में छोटी लेकिन तेज पारी खेलकर मैच को टीम इंडिया के पाले में किया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लीग मैच में 77 गेंद में 94 रन की आतिशी पारी खेली थी। फाइनल मुकाबले में भी ऋचा ने 34 गेंद में 24 रन की तेज पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े।

साल 2020 में किया था डेब्यू

22 साल की ऋचा ने साल 2020 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत के बाद उन्होंने जबरदस्त प्रगति दिखाई थी। साल 2023 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी वो हिस्सा थीं। जूनियर के बाद ऋचा सीनियर विश्व कप जीतने में सफल हुई हैं। साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर (IND Vs SA Live Score) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat Sports से।

लेटेस्ट न्यूज

नवीन चौहान
नवीन चौहान Author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article