यह वर्ल्ड कप की अब तक की बेस्ट टीम है, पूर्व खिलाड़ी ने बताया कारण

India Women Squad: महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम चुन ली गई है। यह टीम कैसी है इस पर पूर्व महिला क्रिकेटर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे अब तक की सबसे बेस्ट टीम करार दिया है। उन्होंने शेफाली को न चुने जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

India Women Squad: पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर रीमा मल्होत्रा ने भारतीय महिला टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों के मिश्रण को शानदार करार देते हुए कहा कि यह विश्व कप में अब तक की सबसे मजबूत और घरेलू परिस्थितियों में चैंपियन बनने की दावेदार टीम है।

india women team

भारतीय महिला टीम (साभार-BCCI Women)

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आईसीसी महिला वनडे विश्व कप का आयोजन 30 सितंबर से दो नवंबर तक होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज शुरुआती दिन गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ करेगी।

End of Feed