RCB vs KKR Live, RCB बनाम KKR लाइव क्रिकेट स्कोर: बारिश के कारण रद्द हुआ आरसीबी बनाम केकेआर मैच, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई कोलकाता
RCB vs KKR : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल का 58वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके साथ ही आरसीबी 17 अंक के साथ टेबल के टॉप पर पहुंच गई है जबकि कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम हार कर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।
RCB vs KKR Live, RCB बनाम KKR लाइव क्रिकेट स्कोर: बारिश के कारण रद्द हुआ आरसीबी बनाम केकेआर मैच, प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई कोलकाता
आरसीबी के अब 12 मैच में 17 अंक हैं और बचे हुए दो मैच में से एक में जीत उनके लिए प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए काफी होगी। फिलहाल वे गुजरात टाइटन्स (16 अंक) से आगे तालिका में शीर्ष पर हैं। आरसीबी 23 मई को अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी जिसके बाद 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच होगा। नाइट राइडर्स का खराब प्रदर्शन इस आईपीएल सत्र में बारिश के साथ ही खत्म हो गया। केकेआर के 13 मैचों में 11 अंक हैं और अगर वह हैदराबाद के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच जीतकर 15 अंक भी कर लेते हैं तो भी उनके लिए नॉकआउट में प्रवेश करना असंभव है।
इस मैदान की पिच की बात करें तो पिछले कुछ सालों की तुलना में इस बार यहां की पिच ने थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रुख दिखाया है। हालांकि, सिर्फ एक मैच को छोड़कर हर मुकाबले में ज्यादातर बल्लेबाजों ने ही अपना दम दिखाया है। वो बात अलग है कि मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू अब तक मौजूदा सीजन में अपने घर पर हुए 5 मुकाबलों में सिर्फ 2 मैच जीत सकी है।
हेड टू हेड में केकेआर का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो यहां केकेआर का पलड़ा भारी है। अब तक खेले गए कुल 35 मुकाबलों में 20 में केकेआर को जीत मिली है जबकि 15 मुकाबला आरसीबी के नाम रहा है। इस सीजन दोनों टीम दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ रही है। पहली बार जब दोनों टीमें खेली थी तो बाजी आरसीबी ने 7 विकेट से अपने नाम किया था।
आरसीबी और केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन-
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली, फिल साल्ट, जैकब बेथेल/मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम/लुंगी एनगिडी, यश दयाल, सुयश शर्मा।
केकेआर की प्लेइंग इलेवन- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे/वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, वरुण सीवी, हर्षित राणा।
RCB vs KKR Live Score: रद्द हुआ बेंगलुरु और कोलकाता मैच
RCB vs KKR Live Score:बिना खेले आरसीबी कर सकती है क्वालीफाई
RCB vs KKR Live Score: बेंगलुरु में कम हुई बारिश, फैंस में गजब का उत्साह
RCB vs KKR Live Score: क्या है मैच शुरू होने का कट ऑफ टाईम
RCB vs KKR Live Score: क्या है ताजा हाल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स आज के मैच की डिटेल्स
मैच टाइम: शाम 7:30 बजे से
वेन्यू: M. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
लाइव स्ट्रीमिंग: JioCinema, Star Sports
RCB vs KKR Live Score: मैच हुआ रद्द तो क्या होगा
RCB vs KKR Live Score: बेंगलुरु में हो रही है बारिश
कौन जीतेगा आज का मुकाबला
RCB vs KKR Live Score: हेजलवुड के बिना आरसीबी
RCB vs KKR Live Score: इस रिकॉर्ड से 67 रन दूर हैं विराट
RCB vs KKR Live Score: कोलकाता के इन खिलाड़ियों पर नजर
RCB vs KKR Live Score: बेंगलुरु के इन खिलाड़ियों पर नजर
RCB vs KKR Live Score: चिन्नास्वामी के आंकड़े
RCB vs KKR Live Score: इस मैदान पर पिछले 5 मुकाबले
10 अप्रैल 2025दिल्ली-बेंगलुरूRCB- 163/7, DC- 169/4 (17.5 ओवर)दिल्ली 6 विकेट से जीती
18 अप्रैल 2025पंजाब-बेंगलुरूRCB- 95/9 (14 ओवर), PBKS- 98/5 (12.1 ओवर)पंजाब 5 विकेट से जीती
24 अप्रैल 2025बेंगलुरू-राजस्थानRCB- 205/5, RR- 194/9(20 ओवर)बेंगलुरू 11 रन से जीती
3 मई 2025चेन्नई-बेंगलुरूRCB- 213/5, CSK- 211/5चेन्नई 2 रन से जीती
Chinnaswamy Stadium Weather 17 May: आज बेंगलुरू के मौसम का हाल (Bengaluru Weather Today)
RCB vs KKR Live Score: 9 दिन के ब्रेक के बाद लौट आया आईपीएल
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन आज से दुनिया का सबसे लोकप्रिय लीग लौट आया है। आज चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी और केकेआर का मुकाबला होना है। दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस दांव पर है।
