RCB vs SRH Playing 11, Aaj Ke Match Ki Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आज से आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला आरसीबी के होमग्राउंड एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमें खिलाड़ियों की इंजरी से गुजर रही है। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा और यश दयाल गेंदबाजी लाइनप में उपलब्ध नहीं हैं तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी अपने लीडर पैट कमिंस को मिस करेगी। पैट कमिंस टीम से जुड़े जरूर हैं, लेकिन उनका खेल पाना फिलहाल संभव नहीं है। ऐसे में दोनों टीमों के पास अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती होगी। बात पहले डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की कर लेते हैं जो ट्रॉफी डिफेंड करने उतरेगी।
आरसीबी बनाम हैदराबाद प्लेइंग इलेवन (साभार-X)
ओपनिंग मैच में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन
आरसीबी की सलामी जोड़ी पहले से फिक्स है। फिल सॉल्ट और विराट कोहली पारी की शुरुआत करेंगे। नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। मिडिल ऑर्डर में इस टीम के पास टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या जैसे खिलाड़ी हैं जो शानदार फॉर्म में हैं। टीम रोमारियो शेफर्ड को मैच फिनिशर के तौर पर देख रही है।
गेंदबाजी में आरसीबी थोड़ी कमजोर
बल्लेबाजी में यह टीम काफी सशक्त नजर आ रही है, लेकिन गेंदबाजी में यह टीम थोड़ी कमजोर लग रही है। जब तक जोश हेजलवुड फिट नहीं हो जाते, तब तक यह टीम गेंदबाजी में कमजोर नजर आएगी। ऐसे में तेज गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार के अलावा जैकब डफी को दी जा सकती है। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी में टीम के पास दो विकल्प हैं। स्वनिल सिंह के अलावा टीम के पास सुयश शर्मा हैं। सुयश शर्मा को प्राथमिकता दी जा सकती है।
वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो आरसीबी की तरह ये भी गेंदबाजी में संघर्ष कर रही है। पैट कमिंस की अनुपस्थिति में टीम की गेंदबाजी और भी कमजोर नजर आ रही है। यही कारण है कि आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी सच लगती है। उन्होंने कहा कि 250 प्लस रन बनाने वाली यह टीम 250 रन खा भी सकती है। इस टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो टॉप थ्री इतनी सशक्त है कि वह किसी भी गेंदबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर सकती है। अभिषेक और ट्रेविस हेड के अलावा ईशान किशन इस टीम की टॉप थ्री खिलाड़ियों में शामिल हैं। मिडिल ऑर्डर में भी इस टीम के पास हेनरिक क्लासेन जैसे पावर हिटर मौजूद हैं। ऑलराउंडर की बात करें तो नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा हर्षल पटेल जैसे नाम हैं।
गेंदबाजी की बात करें तो ईशान मलिंगा ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। इसके अलावा जयदेव उनदकट और शिवम मावी जैसे खिलाड़ी हैं। स्पिन गेंदबाज के तौर पर इस टीम के पास जीशान अंसारी का विकल्प मौजूद है।
आज के मैच में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन (RCB Playing XI Today Match)
विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा
आज के मैच में SRH की प्लेइंग इलेवन (SRH Playing XI Today Match)
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा
