WPL 2023: फिर वही कहानी याद आई, आरसीबी पुरुष टीम की तरह महिला टीम को भी मिली हार

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 5, 2023, 07:14 PM IST

WPl vs IPL : विमेंस प्रीमियर लीग में रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का प्रदर्शन खराब रहा। टीम 8 विकेट पर 163 रन पर आउट हो गई।

WPl vs IPL : आईपीएल की तरह विमेंस प्रीमियर लीग में भी वही नजारा देखने को मिला। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर की पुरुष टीम की तरह महिला टीम को भी सीजन के पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। पुरुष आईपीएल के पहले सीजन के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइटडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 220+ का स्कोर बनाकर जीत हासिल की थी। इसी तरह विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बल्लेबाज फेल रहीं। दिल्ली कैपिटल्स ने भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 220+ का स्कोर बनाकर जीत हासिल की।

Delhi Capitals VS Royal Challengers Bangalore

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की खिलाड़ी। (फोटो - डब्ल्यूपीआई के ट्विटर से)

महिला टीम को 60 रन से मिली हार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की महिला टीम को लीग के पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 60 रन से हराया। पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। जवाब में उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 163 रन बना सकी। टीम की चार खिलाड़ियों ने 30+ का स्कोर किया। कप्तान स्मृति मंधाना ने 35 रन, एलिसा पैरी ने 31 रन, हीथर नाइट ने 34 रन और मेगन शट ने नाबाद 30 रन बनाए।

End of Feed