IPL 2024: नाम बड़ा या काम? क्या काम करेगा आरसीबी का नाम बदलने वाला पैंतरा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 19, 2024, 10:55 PM IST

आरसीबी ने विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम करने के बाद आईपीएल 2024 से पहले अपना नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से बदलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू कर दिया है। जानिए क्या नाम बदलने से होगी बेंगलुरू की खिताबी जीत की राह आसान?

बेंगलुरू:आईपीएल 2024 के आगाज से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अपना नाम बदल कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू कर दिया है। भारत सरकार ने नंवबर 2014 में भारत की सिलिकॉन सिटी का नाम बेंगलोर से बेंगलुरू करने के राज्य सरकार के अनुमोदन पर मुहर लगाई थी। लेकिन टीम का नाम शहर के नाम जैसा करने में आरसीबी के टीम मैनेजमेंट को 10 साल लंबा वक्त लग गया। आरसीबी के टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला विमेंस टीम के WPL 2024 का खिताब जीतने के बाद लिया।दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ने भी अपना नाम बदलकर तकदीर बदलने की कोशिश की कोशिश नाकाम रही थी। ऐसे में क्या आरसीबी नाम बदलकर खिताबी जीत का मुकाम हासिल करने में सफल होगी?

Royal Chllengers Bengalore

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू( साभार RCB)

बल्लेबाजी है RCB की सबसे मजबूत कड़ी

आरसीबी की बल्लेबाजी हमेशा से ही मजबूत कड़ी रही है। विराट कोहली जैसा बल्लेबाज बल्लेबाजी की रीढ़ है। उनके फॉफ डुप्लेसी, ग्लैन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन और विल जैक्स जैसे विदेशी खिलाड़ी है जो आरसीबी की बल्लेबाजी को और मजबूत कर देते हैं। हालांकि रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर जैसे घरेलू बल्लेबाज टीम के मध्यक्रम को मजबूत बनाते हैं। आरसीबी की टीम मुख्य रूप से विराट, डुप्लेसी और मैक्सवेल पर निर्भर है। पिछले दो सीजन में तीनों बल्लेबाजों का बल्ला चला जिसका फायदा आरसीबी को मिला। रजत पाटीदार ही इसके अलावा अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। ऐसे में एक बार फिर टॉप 3 बल्लेबाजों पर ही आरसीबी की बल्लेबाजी पूरी तरह निर्भर करेगी।

End of Feed