अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 विकेट पूरे करने के बाद अश्विन ने साझा किया अपनी सफलता का राज

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 13, 2023, 02:40 PM IST

डॉमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी में पांच विकेट चकाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 विकेट पूरे करने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने बताया है कि उनकी लंबे समय से चली आ रही सफलता के पीछे क्या राज है।

रोसीयू (डॉमिनिका): भारतीय टीम के स्टार ऑफ स्पिनर का कहना है कि लगातार बेहतर करने की ललक ने उन्हें नयी ऊंचाईयों तक पहुंचाया है लेकिन यह सफर उनके लिए काफी थकाने वाला रहा है। अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के शुरुआती दिन 60 रन देकर पांच विकेट झटके जिसकी बदौलत भारत ने मेजबान टीम को पहली पारी में महज 150 रन पर समेट दिया। अश्विन ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट क्रिकेट (टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय में मिला कर) में 700 विकेट पूरे किये। वह अनिल कुंबले (956) और हरभजन सिंह (711) के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गये।

Ravichandran Ashwin

रविचंद्रन अश्विन

हर किसी के जीवन में उतार चढ़ाव

End of Feed