रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ी बात कह दी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 23, 2023, 06:11 PM IST

Ravichandran Ashwin defends Rohit Sharma: रविचंद्रन अश्विन ने गुरूवार को अपने कप्तान रोहित शर्मा का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें शतक बनाना सिखाने की जरूरत नहीं है । आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल में आक्रामक शुरूआत को बड़े स्कोर में नहीं बदलने के लिए रोहित की आलोचना की जा रही है।

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने गुरूवार को अपने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें शतक बनाना सिखाने की जरूरत नहीं है । आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल में आक्रामक शुरूआत को बड़े स्कोर में नहीं बदलने के लिए रोहित की आलोचना की जा रही है। रोहित पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार लय में थे और भारत ने शीर्ष क्रम में उनके प्रदर्शन की बदौलत ही धमाकेदार शुरूआत की। उन्होंने 125 के शानदार स्ट्राइक रेट से 11 मैच में 597 रन बनाये।

Ravichandran Ashwin defends Rohit Sharma

रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा का बचाव किया (AP)

रोहित फाइनल में ग्लेन मैक्सवेल को बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में जिस तरह आउट हुए, उसकी कुछ तबकों में आलोचना की जा रही है। उन्होंने 31 गेंद में 47 रन की पारी खेली जिससे मजबूत नींव बनी लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। अश्विन ने कहा, ‘‘हर कोई पीछे से कह रहा है कि अगर वह खेलता रहता तो 100 रन बना सकता था लेकिन यह उनकी इच्छाशक्ति थी कि टीम इस तरह का खेल दिखा सकी। रोहित शर्मा को शतक बनाना सिखाने की जरूरत नहीं है , वह काफी शतक बना चुके हैं लेकिन यह जज्बा है जो मायने रखता है। ’’

End of Feed