कुलदीप के बिना नहीं जाएंगे साउथ अफ्रीका, अश्विन ने की तारीफ-पार्थिव ने भी भरी हामी

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में कुलदीप ने 4 विकेट चटकाकर दिखा दिया कि उनकी धार कम नहीं हुई है। अब अश्विन ने उनका सपोर्ट किया है और वनडे वर्ल्ड कप में उनकी जरूरत पर बात की है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में बैटिंग फ्रैंडली पिच पर बल्लेबाजों के धूम-धड़ाके के बीच कुलदीप यादव स्टार की तरह बाहर निकले। 10 ओवर की गेंदबाजी में कुलदीप ने 4 विकेट लेकर एक वक्त बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही वेस्टइंडीज की टीम को 295 रन पर ही रोक दिया। कुलदीप ने जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू को पवेलियन भेजा। बाकी खिलाड़ियों की तरह कुलदीप भी वनडे वर्ल्ड कप 2027 टीम में आने के लिए लगाताक ऑडिशन दे रहे हैं। लेकिन अब कुलदीप को भारत के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का साथ मिला है। कुलदीप यादव के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए अश्विन ने कहा कि उनके बिना भारतीय टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका नहीं जा सकती।

kuldeep yadav

कुलदीप यादव (साभार-X)

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा 'चार विकेट की बात छोड़िए। कई लोग कह रहे हैं कि यह उनकी वापसी है। ऐसा कुछ नहीं है। उनके नाम लगभग 200 विकेट हैं। वह एक चैंपियन स्पिनर रहे हैं और उनके बिना हम दक्षिण अफ्रीका नहीं जा सकते। वह बहुत अच्छे गेंदबाज थे, बहुत अच्छे गेंदबाज हैं और आगे भी बहुत अच्छे गेंदबाज बने रहेंगे। मैं इसके अलावा किसी भी बात से सहमत नहीं हूं। वेस्ट इंडीज की यह बल्लेबाजी कुलदीप यादव के गेंदबाजी का मुकाबला नहीं कर सकती।

End of Feed