T20 World Cup: गेंदबाजों की टॉप टेन लिस्ट में है केवल एक भारतीय, बाल-बाल बची लाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 04:44 AM IST

Most wickets in T20 World Cup: रविचंद्रन अश्विन टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के टॉप-10 में शामिल अकेले भारतीय गेंदबाज हैं। ऐसे में उनके पास ऑस्ट्रेलिया में टॉप-5 में शामिल होने का शानदार मौका है।

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी20 विश्व कप के आठवें संस्करण का आगाज हो चुका है। क्वालीफाइंग दौर के चार मुकाबले पहले दो दिन में खेले जा चुके हैं। इस दौरान टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। दो मैचों में तो बेहद अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिले हैं। एक तरफ जहां नीदरलैंड ने श्रीलंका को पटखनी दी तो दूसरी तरफ वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा।

Ravichandran-Ashwin

टूर्नामेंट में अबतक खेले गए मैचों में गेंदबाजों का पलड़ा भारी रहा है। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजों के लिए मददगार पिचों पर ये सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन से हैं और कौन से खिलाड़ी इस बार परिस्थितियों का फायदा उठाकर अपने विकेटों की संख्या में इजाफा कर सकते हैं।

End of Feed