क्रिकेट

रविचंद्रन अश्विन को आईएल टी20 की नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा

R Ashwin gets no buyers in ILT20 Auction 2025: रविचंद्रन अश्विन के लिए इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) की नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी टीम ने बोली नहीं लगाई। वह 120,000 डॉलर के छह-आंकड़ों के आधार मूल्य की श्रेणी में इकलौते खिलाड़ी थे। वह हालांकि अब भी वाइल्ड कार्ड के तौर पर किसी टीम में जगह बना सकते हैं।

Image

रविचंद्रन अश्विन (Instagram/RAshwin)

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) की नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी टीम ने बोली नहीं लगाई। वह 120,000 डॉलर के छह-आंकड़ों के आधार मूल्य की श्रेणी में इकलौते खिलाड़ी थे। वह हालांकि अब भी वाइल्ड कार्ड के तौर पर किसी टीम में जगह बना सकते हैं।

अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास के बाद यूएई की इस लीग के लिए पंजीकरण कराया था। आईपीएल से संन्यास ने उन्हें विदेशों में होने वाली फ्रेंचाइजी लीग में खेलने के लिए योग्य बना दिया था। उन्होंने आईएलटी20 के लिए खुद को पूरे सत्र के लिए उपलब्ध बताया था।

इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह ही बिग बैश लीग (बीबीएल) की टीम सिडनी थंडर के साथ करार किया था। वह इस लीग में शामिल होने वाले पहले दिग्गज भारतीय क्रिकेटर बन गए। वह नवंबर में होने वाले हांगकांग सिक्सस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अनुभवी ऑफ स्पिनर ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बीच में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इस नीलामी में भारत से जुड़े अन्य खिलाड़ियों में विदर्भ के पूर्व ऑफ स्पिनर और रणजी ट्रॉफी विजेता अक्षय वखारे के लिए दुबई कैपिटल्स टीम ने बोली लगाई। अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद को अबू धाबी नाइट राइडर्स ने खरीदा। चंद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article