Ravichandran Ashwin on ODI Future: वनडे क्रिकेट के वजूद को बचाए रखने के लिए रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा सुझाव

साल 2026 के आगाज के साथ ही भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वनडे क्रिकेट के वजूद को बचाए रखने के लिए बड़ा सुझाव दिया है। जानिए अश्विन ने इस बारे क्या कहा?

चेन्नई: भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि 2027 विश्व कप के बाद वनडे प्रारूप के अस्तित्व और प्रासंगिकता पर तब संकट आ सकता है जब इसके बड़े स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। विराट और रोहित की विजय हजारे ट्रॉफी में भागीदारी को लेकर काफी चर्चा रही लेकिन अश्विन का मानना है कि बढ़ती हुई टी20 लीग और टेस्ट क्रिकेट की अपनी अलग अहमियत के चलते 50 ओवर के प्रारूप के लिए जगह लगातार कम होती जा रही है।

Ravichandran Ashwin

रविचंद्रन अश्विन (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

समझना होगा क्या देखना चाहते हैं दर्शक

अश्विन ने अपने हिंदी यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ में कहा,'2027 विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट का भविष्य क्या होगा, इसको लेकर मैं निश्चित नहीं हूं। मैं इसे लेकर थोड़ा चिंतित हूं। मैं विजय हजारे ट्रॉफी देख रहा हूं, लेकिन जिस तरह मैंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी देखी, उसी तरह इसे देख पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। हमें यह भी समझना होगा कि दर्शक क्या देखना चाहते हैं। मुझे लगता है टेस्ट क्रिकेट के लिए अब भी जगह है, लेकिन वनडे क्रिकेट के लिए सच में जगह नहीं बची है।'

End of Feed