अश्विन ने अपनी किताब में टीम इंडिया से जुड़े कई मजेदार किस्सों को किया शेयर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2024, 06:00 PM IST

Ravichandran Ashwin Book: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की नई किताब में टीम इंडिया से जुड़े कई मजेदार किस्से सामने आए हैं। इस किताब में उन्होंने मांकड से लेकर धोनी के गुस्से के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Ravichandran Ashwin Book: आर अश्विन की आत्मकथा ‘आई हैव द स्ट्रीट्स -ए कुट्टी क्रिकेट स्टोरी’ में पढ़ने के लिए कुछ मजेदार किस्से मौजूद हैं जिसमें नाराज महेंद्र सिंह धोनी का एस श्रीसंत को मैच के बीच में स्वदेश भेजने के फैसले के वाकये से लेकर किशोरावस्था में ‘मांकडिंग’ पदार्पण और डब्ल्यू वी रमन का उन्हें मारक ऑफ स्पिनर बनाने का प्रयास करने की बातें शामिल हैं। इस 184 पन्ने की किताब को पेंगुइन रैंडम ने प्रकाशित किया है जिसके सह लेखक सीनियर पत्रकार सिद्धार्थ मोंगा है जिसमें अश्विन के शुरूआती वर्षों से लेकर 2011 तक भारत की ऐतिहासिक विश्व कप जीत तक का सफर शामिल है।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

एमएस धोनी (साभार-IPL/Sreesanth)

इसमें सबसे दिलचस्प वाकया गुस्साये धेानी का 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ (अब गक्बेरहा) में सीमित ओवर के एक मैच के बीच में अश्विन को निर्देश देना था कि वह टीम मैनेजर रंजीब बिस्वाल से कहें कि वह एस श्रीसंत को अगली उड़ान से स्वदेश भेज दें। और ऐसा इसलिये क्योंकि श्रीसंत ने ‘ड्रेसिंग रूम’ में मालिश करवाने के लिए कप्तान की ‘डग आउट’ में अन्य ‘रिजर्व’ खिलाड़ियों के साथ बैठने के निर्देश को बार बार अनदेखा किया था।

End of Feed