IND vs ENG Semi-Final: रवि शास्त्री चाहते हैं सेमीफाइनल में इस खिलाड़ी को लेकर उतरे भारत

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 7, 2022, 09:20 PM IST

Ravi Shastri on India vs England t20 World Cup Semi-Final: भारत और इंग्लैंड की टीमें 10 नवंबर को एडिलेड के मैदान पर टी20 विश्व कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेंगी। भारत के पूर्व कोच व खिलाड़ी रवि शास्त्री की मांग है कि टीम इंडिया इस मैच में रिषभ पंत के साथ मैदान पर उतरे।

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री चाहते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में टीम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर उतरे जो छोटी बाउंड्री वाले एडीलेड ओवल पर टीम का ‘एक्स फैक्टर’ साबित होंगे। भारतीय टीम बृहस्पतिवार को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से खेलेगी । पूर्व कोच का मानना है कि पंत ‘मैच विनर’ है और फिनिशर की भूमिका बखूबी निभा सकता है।

ravi_Shastri

रवि शास्त्री

पंत ने इस टूर्नामेंट में एकमात्र मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला और तीन रन पर आउट हो गए । शास्त्री ने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ दिनेश (कार्तिक) टीम का खिलाड़ी है लेकिन इंग्लैंड या न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए आपको आक्रामक खब्बू बल्लेबाज की जरूरत है ।’’

End of Feed