WTC फाइनल में कौन हो भारत का विकेटकीपर, रवि शास्त्री ने बताई अपनी पसंद

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 18, 2023, 02:47 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में धमाकेदार पारी खेलने वाले केएल राहुल को लेकर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने एक बड़ी बात कही है। उन्होंने केएल राहुल की तारीफ की और बताया कि केएस भरत और राहुल में किसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में होना चाहिए। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में दो मैच के बाद राहुल को टीम से बाहर कर दिया गया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में 75 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेलने वाले केएल राहुल को लेकर पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी है। पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने जून में ‘द ओवल’ में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिये केएल राहुल का विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अपना स्थान पक्का करने के लिये समर्थन किया और कहा कि उनकी मौजूदगी से टीम का बल्लेबाजी ‘लाइन-अप’ मजबूत होगा।

RAVI SHASTRI (1)

रवि शास्त्री

राहुल का इंग्लैंड में अच्छा रिकॉर्ड है लेकिन खराब फॉर्म के कारण उन्हें घरेलू सरजमी पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के बाद अंतिम एकादश से बाहर कर दिया गया। कर्नाटक के इस 30 साल के खिलाड़ी ने हालांकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार की रात पहले वनडे में नाबाद 75 रन की मैच विजयी पारी खेलकर शानदार वापसी की।

End of Feed