Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए अफगानिस्तान के स्क्वॉड का ऐलान, राशिद खान करेंगे कप्तानी

Afghanistan Squad for Asia Cup 2025: 9 सितंबर 2025 को खेले जाने वाले एशिया कप से पहले ही कई टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने भी 22 सदस्यीय टीम जारी कर दी है जिसमें राशिद खान को एक बार फिर से कमान सौंपी गई है।

Afghanistan Squad for Asia Cup 2025: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने एशिया कप 2025 और उससे पहले पाकिस्तान व यूएई के साथ होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए 22 सदस्यीय प्रारंभिक टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान एक बार फिर से स्टार लेग स्पिनर राशिद खान को सौंपी गई है। इसके अलावा तीन नए चेहरों की भी एंट्री हुई है।

Afghanistan cricket team AP (1)

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- AP)

राशिद के नेतृत्व में होंगे कई मैच विनर्स

घोषित टीम में कई अनुभवी और मैच विनिंग खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें मोहम्मद नबी, फज़लहक फारूकी, रहमानुल्ला गुरबाज़, आज़मतुल्लाह ओमरज़ई जैसे नाम शामिल हैं। टीम को हालिया फॉर्म और खिलाड़ियों की विविधता को देखते हुए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

End of Feed