Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, वनडे से संन्यास ले चुके खिलाड़ी को मिला मौका

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 24, 2025, 09:52 AM IST

एशिया कप के लिए अफगानिस्तान टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम राशिद खान की कप्तानी में उतरेगी। पिछले कुछ आईसीसी टूर्नामेंट में इस टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसको देखते हुए वह एशिया कप की दावेदार टीम कही जा सकती है।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने 2025 एशिया कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। 9 सितंबर से 28 सितंबर तक यूएई में खेले जाने वाले इस एशिया कप में अफगानिस्तान की कमान राशिद खान को दी गई है। वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की वापसी हुई है। वह दिसंबर 2024 के बाद पहली बार नेशनल टीम में लौटे हैं। इसके अलावा स्पिन सनसनी अल्लाह गजनफर को भी मौका मिला है। वह चोट के कारण लंबे वक्त से टीम से बाहर थे। गजनफर इस साल पहली बार अफगानिस्तान के लिए मैदान में उतरेंगे।

Afghanistan Asia Cup Squad

एशिया कप के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान (साभार-X ACB Media)

अफगानिस्तान की गेंदबाजी लाइनअप एकदम सशक्त नजर आ रही है। अल्लाह गजनफर, नवीन उल हक और राशिद खान के अलावा इस टीम में स्टार पेसर फजलहक फ़ारूकी और मुजीब-उर्र-रहमान भी हैं। ऑलराउंडर की भूमिका में एकबार फिर अजमतुल्लाह ओमरजई अपना दम दिखाएंगे। भारतीय टीम के बाद अगर कोई एशिया कप जीतने की दावेदार कही जा रही है तो वह अफगानिस्तान टीम है, जिसने पिछले तीन आईसीसी व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में बतौर एशियन टीम भारत के बाद सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।

End of Feed