Ranji Trophy 2025: रणजी के दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, अधूरा रह गया टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना

Sheldon Jackson Retirement: रणजी ट्रॉफी 2025 में विदर्भ के लिए रनों की बरसात करने वाले दिग्गज खिलाड़ी शेल्डन जैक्सन ने प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सौराष्ट्र की रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में हार के बाद ये कदम उठाया है।

Sheldon Jackson Retirement: सौराष्ट्र के अनुभवी बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन ने मंगलवार को पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। यह फैसला उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के क्वार्टरफाइनल में गुजरात के हाथों हार के बाद लिया। बता दें कि सौराष्ट्र की टीम को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ एक पारी और 98 रन से हार का सामना किया।

Sheldon jackson

शेल्डन जैक्सन (फोटो- X)

जैक्सन ने इस मैच में 14 और 27 रन बनाए, जो उनके लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था। 38 वर्षीय इस बल्लेबाज ने 106 प्रथम-श्रेणी मैचों में 45.80 के औसत से 7283 रन बनाए, जिसमें 21 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 2011 में रेलवे के खिलाफ अपना डेब्यू किया था और उनका करियर 14 साल से अधिक समय तक चला।

End of Feed