Ranji Trophy: प्रदीप्ता प्रमाणिक के फिरकी में फंसा केरलम, बंगाल के खिलाफ मिली करारी हार

प्रदीप्ता प्रमाणिक के दस विकेट और शाहबाज अहमद के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर बंगाल ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी के मैच में केरलम को पटखनी देकर सीजन की लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

मंगलापुरम (केरलम): स्पिनर प्रदीप्ता प्रमाणिक के दस विकेट और शाहबाज अहमद के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर बंगाल ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी के मैच में गुरुवार को केरलम को 287 रन से हराया। जीत के लिये 408 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केरलम ने चार विकेट पर 53 रन से आगे खेलना शुरू किया और 38.4 ओवर में 120 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। बंगाल की यह इस सत्र में लगातार तीसरी जीत है और 18 अंक लेकर वह ग्रुप सी में शीर्ष पर है।

Bengal Cricket team

बंगाल क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट Kerala Cricket X)

दूसरी पारी में प्रमाणिक ने चटकाए 6 विकेट

अपना 19वां प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे प्रमाणिक ने दूसरी पारी में 51 रन देकर छह विकेट लिये जबकि पहली पारी में उन्होंने 44 रन देकर चार विकेट चटकाये थे। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दूसरी पारी में दो विकेट और मैच में पांच विकेट लिये। शाहबाज ने बंगाल की पहली पारी में 121 रन बनाने के साथ दोनों पारियों में दो दो विकेट लिये। बंगाल ने दो पारियों में 350 और 198 रन बनाकर केरलम को 408 रन का लक्ष्य दिया था । केरलम ने पहली पारी में 141 रन बनाये थे।

End of Feed