क्रिकेट

Ranji Trophy 2025: राज चौधरी ने झटके पांच विकेट, रेलवे ने त्रिपुरा को बुरी तरह हराया

Ranji Trophy 2025: रेलवे ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप-सी मुकाबले में त्रिपुरा के खिलाफ पारी और 117 रन से जीत दर्ज की। राज चौधरी इस मुकाबले के हीरो रहे, जिन्होंने मुकाबले में कुल 9 विकेट अपने नाम किए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Image

रेलवे रणजी टीम (फोटो- PTI)

Ranji Trophy 2025: रेलवे ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप-सी मुकाबले में त्रिपुरा के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पारी और 117 रन से एकतरफा जीत दर्ज की। इस शानदार जीत के हीरो तेज गेंदबाज राज चौधरी रहे, जिन्होंने पूरे मुकाबले में कुल 9 विकेट अपने नाम किए और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। यह मैच वलसाड स्थित सरदार वल्लभाई पटेल स्टेडियम में खेला गया।

त्रिपुरा का निराशाजनक प्रदर्शन और राज चौधरी का शुरुआती वार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिपुरा की टीम पहली पारी में महज 136 रन पर ही सिमट गई। टीम की ओर से बाबुल डे ने 42 रन और विजय शंकर ने नाबाद 44 रन बनाए।रेलवे के लिए राज चौधरी ने घातक गेंदबाजी की, उन्होंने 9 ओवरों में 30 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनके अलावा, कुणाल यादव और आदर्श सिंह ने भी 2-2 विकेट लेकर उनका बखूबी साथ दिया।

दूसरी पारी में भी राज चौधरी का पंजा

पहली पारी के आधार पर 310 रन की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद, रेलवे ने त्रिपुरा पर दबाव बना दिया, जिसका असर उनकी दूसरी पारी पर साफ दिखा। त्रिपुरा की टीम सिर्फ 193 रन ही बना सकी और यह मैच पारी से हार गई।त्रिपुरा ने महज 82 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहाँ से स्वप्निल सिंह (41 रन) ने सेंतु सरकार (30 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 72 गेंदों में 57 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन यह साझेदारी टूटते ही टीम फिर से बिखर गई।

रेलवे के लिए दूसरी पारी में भी राज चौधरी का जलवा बरकरार रहा। उन्होंने 22.3 ओवरों में महज 35 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि शिवम चौधरी को 3 सफलताएं मिलीं, जिससे रेलवे ने आसानी से जीत हासिल कर ली।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article