रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल इतिहास का नंबर-वन कप्तान और बेस्ट गेंदबाज का चुनाव किया है। हैरानी की बात है कि रजत पाटीदार ने विराट कोहली या एमएस धोनी को नंबर-कप्तान नहीं चुना। ना ही जसप्रीत बुमराह को बेस्ट गेंदबाज। उनकी पसंद उसके ठीक उलट रही।
रजत पाटीदार ने रोहित को चुना बेस्ट कप्तान। फोटो- IPL/BCCI
क्रिकबज से बात करते हुए रजत पाटीदार ने पांच बार मुंबई इंडियंस को चैंपिन बनाने वाले पूर्व एमआई कप्तान रोहित शर्मा को बेस्ट कप्तान बताया। एमएस धोनी और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से पांच-पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान रहे हैं।
विराट कोहली को बताया बेस्ट बैटर
पाटीदार ने आगे विराट कोहली को बेस्ट बैटर बताया और फाफ डुप्लेसी को बेस्ट फील्डर। इसके अलावा उन्होंने सुनील नरेन को बेस्ट स्पिनर बॉलर और एबी डिविलियर्स को बेस्ट फिनिशर बताया।
इस दिग्गज को बताया बेस्ट गेंदबाज
इसके अलावा रजत पाटीदार ने आईपीएल का बेस्ट गेंदबाज डेल स्टेन को बताया। साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने आईपीएल में 4 टीमों के लिए खेला है। 2008 से 2020 तक खेले गए 95 मैचों में उन्होंने 97 विकेट लिए हैं।
ट्रॉफी जीतने को बताया बेस्ट पल
वहीं, बुमराह को उन्होंने टी20 लीग का सबसे घातक डेथ बॉलर बताया। रजत से आईपीएल का सबसे बेस्ट लम्हा पूछा गया तो उन्होंने आरसीबी के पहले खिताब के बारे में बात की। पाटीदार ने कहा कि साल 2025 में कप्तान के तौर पर जब उन्होंने ट्रॉफी उठाई थी, वो उनके लिए करियर का सबसे बेस्ट मोमेंट था।
चेन्नई सुपर किंग्स है अगला मुकाबला
आईपीएल 2025 में आरसीबी को खिताबी जीत दिलाने के बाद रजत पाटीदार की लोकप्रियता बढ़ी है। इस सीजन आरसीबी ने उनकी कप्तान में अपना पहला मुकाबला जीतकर शानदार आगाज किया है। सनराइजर्स हैदराबाद को उद्घाटन मुकाबले में पटखनी देने के बाद अब अपने दूसरे मुकाबले की तैयारी में टीम जुटी हुई है।
आरसीबी अपने दूसरे मुकाबे में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी। यह मुकाबला 5 अप्रैल को शाम को खेला जाएगा। यह रोमांचक मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
