Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे राहुल, अय्यर को लेकर दिया भी कोच द्रविड़ ने दिया बड़ा अपडेट

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Aug 29, 2023, 01:43 PM IST

एशिया कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। दोनों एशिया कप में चोट के बाद वापसी करने वाले थे। अय्यर और राहुल को प्रैक्टिस सेशन में प्रैक्टिस करते देखा गया था।

एशिया कप 2023 की शुरुआत 3o अगस्त से होने जा रही है। 17 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। टीम इंडिया की वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह मैच काफी अहम रहने वाला है और इसके जरिए केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियों और फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है।

ASIA CUP 2023

राहुल द्रविड़ (हेड कोच टीम इंडिया )

शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे राहुल

End of Feed