IPL 2024 से पहले चमका केकेआर का स्टार खिलाड़ी, शतक जड़ टीम को दिलाई जीत

Rahmanullah Gurbaz century: अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज ने यूएई के खिलाफ अपने जौहर का प्रदर्शन किया है और एक शानदार शतक जड़ टीम को जीत दिलाई है।

Rahmanullah Gurbaz century: रहमानुल्लाह गुरबाज़ के शतक की बदौलत अफगानिस्तान ने शुक्रवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पहले टी20 मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर 72 रन से जीत हासिल की।टॉस जीतकर यूएई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका फैसला उनके पक्ष में नहीं गया क्योंकि मेजबान टीम का गेंदबाजी आक्रमण शारजाह में अफगानिस्तान की रन गति पर अंकुश लगाने में विफल रहा।

Rahmanullah Gurbaz

रहमानुल्लाह गुरबाज (फोटो-ICC)

अफगान सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई (16 गेंदों पर 13 रन) छाप छोड़ने में नाकाम रहे, लेकिन गुरबाज (52 गेंदों पर 100 रन) ने यूएई के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ चमकते हुए अफगानों के लिए 203/3 का स्कोर बनाया। इब्राहिम ज़दरान (43 गेंदों पर 59 रन) ने भी गुरबाज़ के साथ ठोस साझेदारी करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

End of Feed