Bengal Pro T20 League 2026 Final: कप्तान शाहाबाज अहमद की जिम्मेदारी भरी नाबाद 88 रन की पारी के दम पर श्रची राढ़ टाइगर्स ने बारिश से प्रभावित फाइनल में सोबिस्को स्मैशर्स मालदा को डकवर्थ-लुइस नियम से 9 रन से हराकर बंगाल टी20 लीग का पहला खिताब अपने नाम कर लिया। लगातार बारिश के कारण फाइनल मुकाबला 15-15 ओवर का कर दिया गया था।
बंगाल प्रो टी20 लीग (bengalt20league)
टॉस हीरकर राढ़ टाइगर्स ने की पहले बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राढ़ टाइगर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 10 रन जुड़े थे और टीम के तीन अहम विकेट गिर चुके थे। पवेलियन लौटने वाले बल्लेबाजों में टॉप ऑर्डर के तीनों खिलाड़ी शामिल थे। ऐसे मुश्किल हालात में कप्तान शाहाबाज अहमद क्रीज पर आए और उन्होंने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
शाहाबाज ने शुरू में संभलकर खेला, लेकिन सेट होने के बाद मालदा के गेंदबाजों पर टूट पड़े। उन्होंने 46 गेंदों पर नाबाद 88 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के निकले। दूसरे छोर से गौरव सिंह चौहान ने भी कप्तान का भरपूर साथ दिया। गौरव ने 30 गेंदों में 55 रन बनाए और दोनों के बीच हुई साझेदारी ने टीम को 15 ओवर में 4 विकेट पर 165 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- नोट कर लीजिए तारीख, वैभव सूर्यवंशी इस दिन भारत के लिए करने जा रहे डेब्यू
मालदा को 9 ओवर में बनाने थे 107 रन
बारिश के कारण मालदा को 9 ओवर में 107 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मालदा की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने 38 रन जरूर बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके। राढ़ टाइगर्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए। इस तरह राढ़ टाइगर्स ने 9 रन से रोमांचक जीत दर्ज की और बंगाल टी20 लीग के तीसरे सीजन की ट्रॉफी उठाई। बता दें कि बंगाल टी20 लीग के अब तक 3 सीजन हो चुके हैं। इस लीग की शुरुआत ईडन गार्डन्स कोलकाता में साल 2024 में हुई थी।
