चीजों को गंवाने पर ही असली कीमत पता चलती है, संन्यास पर बोले डिकॉक

क्विंटन डिकॉक ने अपने संन्यास पर बात की है। दूसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने 90 रन की पारी खेली जिसके दम पर साउथ अफ्रीका ने 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। डिकॉक की भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 46 गेंदों पर खेली गई 90 रन की पारी देश के लिए दोबारा खेलने के प्रति उनके नए संकल्प का प्रमाण थी।

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले को पलटने के संबंध में कहा कि किसी चीज को गंवाने के बाद ही उसकी असली कीमत का एहसास होता है और अब उनकी रन बनाने की भूख पहले की तुलना में अधिक तेज हो गई है। डिकॉक की भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 46 गेंदों पर खेली गई 90 रन की पारी देश के लिए दोबारा खेलने के प्रति उनके नए संकल्प का प्रमाण थी। पावर हिटिंग के इस दौर में डिकॉक पारंपरिक स्ट्रोकप्ले पर भरोसा करते हैं और बल्लेबाजी को सहज बनाते हैं।

IND vs SA

भारत और साउथ अफ्रीका (साभार-proteas Men)

इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने 2023 विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास ले लिया था और 2024 में टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत से मिली हार के बाद से इस साल अक्टूबर तक उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला था। डिकॉक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के अपने फैसले के बारे में कहा, ‘‘‘मुझे लगता है कि संन्यास लेने से पहले इस टीम के लिए मैच जीतने की मेरी भूख कम हो रही थी। लेकिन मैंने जो ब्रेक लिया उसने मेरी भूख को फिर से जगा दिया। मैं टीम के साथियों से कह रहा था कि मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी ऐसा महसूस किया है।’’

End of Feed