ALL Team Remaining Purse In IPL Auction 2025: आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में रविवार को होगा। इस ऑक्शन में 10 टीमें 577 खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला करेंगी। ये 10 टीमें 204 स्लॉट को भरने उतरेंगी जिसमें 70 विदेशी खिलाड़ी हैं। 3 साल के लंबे इंतजार के बाद मेगा ऑक्शन का आयोजन हो रहा है। इस बार 577 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है जिसमें 367 भारतीय और 210 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
किस टीम के पास कितना पैसा (साभार-TNN)
इन 577 खिलाड़ियों में 48 कैप्ड और बाकी अनकैप्ड 48 कैप्ड हैं और बाकी अनकैप्ड पेशेवर हैं, जबकि 197 कैप्ड विदेशी और 12 अनकैप्ड विदेशी भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके अलावा 197 कैप्ड विदेशी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
किस बेस प्राइस पर कितने खिलाड़ी
आईपीएल मेगा ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन करने वाले खिलाड़ियों ने अलग-अलग बेस प्राइस पर खुद को उपलब्ध कराया है। 82 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ रुपये, 27 खिलाड़ियों ने 1.5 करोड़ रुपये, 18 खिलाड़ियों ने 1.25 करोड़ रुपये, 23 खिलाड़ियों ने 1 करोड़ रुपये, 92 खिलाड़ियों ने 75 लाख रुपये, आठ खिलाड़ियों ने 50 लाख रुपये, पांच खिलाड़ियों ने 40 लाख रुपये और 320 खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खुद को उपलब्ध कराया है।
इन मार्की खिलाड़ियों पर नजर
ऑक्शन के पहले सेट में मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। मार्की खिलाड़ी के तौर पर 12 स्टार को शॉर्टलिस्ट किया गया है जिसमें ऋषभ पंत, केएल राहुलल, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज जैसे भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी मार्की खिलाड़ियों की बात करें तो मिचेल स्टार्क, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर कगिसो रबाडा और बाद में शामिल किए गए जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी हैं।
किस टीम के पास कितने स्लॉट?
इस ऑक्शन में 10 टीमें मैदान में होंगी सभी को अधिकतम 25 जबकि न्यूनतम 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड तैयार करना है। सबसे ज्यादा 23 खिलाड़ियों का स्लॉट पंजाब को भरना है जबकि सबसे कम केकेआर और राजस्थान की टीमों को 19-19 खिलाड़ी चाहिए।
किस टीम के पास कितने पर्स?
पर्स की बात करें तो सबसे ज्यादा पैसा पंजाब किंग्स के पास है क्योंकि उन्होंने केवल 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया था जिसमें उनके 9.5 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। सबसे कम पैसा राजस्थान रॉयल्स के पास है। आरआर ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया था जिसमें उनके 79 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (55 करोड़ रुपये), गुजरात टाइटन्स (69 करोड़ रुपये), लखनऊ सुपर जायंट्स (69 करोड़ रुपये), मुंबई इंडियंस (45 करोड़ रुपये), सनराइजर्स हैदराबाद (45 करोड़ रुपये), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (83 करोड़ रुपये), दिल्ली कैपिटल्स के पास (73 करोड़ रुपये) और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास (51 करोड़ रुपये) हैं।
(IANS इनपुट)
