KKR vs PBKS: कोलकाता और पंजाब के बीच मुकाबले के रन चेज में टूटा, टी20 क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Highest Chase in T20 Cricketपंजाब किंग्स ने शुक्रवार को इडेन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के दिए 262 रन के लक्ष्य को बौना साबित करते हुए एक टी20 क्रिकेट में सफल चेज का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब किंग्स ने तोड़ा टी20 में सफल चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • जीत के लिए मिले 262 रन के लक्ष्य को किया 18.4 ओवर में हासिल
  • तोड़ा दक्षिण अफ्रीका का पिछले साल बनाया रिकॉर्ड

Highest Sucessful Run Chase in T20 Cricket: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के 42वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में रनों के साथ चौकों-छक्कों की जमकर बारिश हुई। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 261 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जीत के लिए मिले 262 रन के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 8 विकेट और 8 गेंद शेष रहते सफलता पूर्वक हासिल करके टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया।

टी20 में जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस मुकाबले से पहले टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीकी टीम के नाम दर्ज था। दक्षिण अफ्रीका ने साल 2023 में सेंचुरियन में खेले गए टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी। दक्षिण अफ्रीका टीम का ये रिकॉर्ड शुक्रवार को इडेन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर चकनाचूर हो गया। इसके अलावा मिडिलसेक्स ने सरे के खिलाफ साल 2023 में टी20 ब्लास्ट में 253 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने साल 2018 में न्यूजीलैंड को 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हराया था। लेकिन अब ये सारे रिकॉर्ड कोलकाता पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले के बाद बौने साबित हो गए हैं।

End of Feed