पीएसएल के आयोजन की तारीखों का हुआ ऐलान, लगातार तीसरे साल होगा IPL से टकराव

पाकिस्तान सुपर लीग के 12वें सीजन के आयोजन की तारीख तय हो गई है लगातार तीसरे साल पाकिस्तान की टी20 लीग की आईपीएल के कार्यक्रम के साथ टक्कर होने जा रही है।

लाहौर: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का लगातार तीसरे साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ टकराव होगा क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को पुष्टि की कि उसकी प्रमुख टी20 प्रतियोगिता के 12वें सत्र का आयोजन 18 मार्च से दो मई तक किया जाएगा। पीसीबी ने एक सितंबर को लंदन में हुई पीएसएल संचालन परिषद की बैठक में आठों फ्रेंचाइजी के मालिकों और प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद प्रतियोगिता की तारीखें तय कीं।

PSL vs IPL

पाकिस्तान सुपर लीग बनाम इंडियन प्रीमियर लीग (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Verified)

लगातार तीसरी बार तारीखों में टकराव

पीएसएल की नई तारीखें एक बार फिर आईपीएल से टकरा रही है जिसका आयोजन पारंपरिक रूप से इसी अवधि के आसपास होता है। अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं और अन्य आयोजन के कारण पीसीबी ने 2025 में पीएसएल की तारीखें फरवरी-मार्च से बदल दी थी जिसके परिणामस्वरूप दोनों लीग एक ही समय पर आयोजित हुई थीं।

End of Feed