Prithvi Shaw Double Century: काउंटी क्रिकेट में पृथ्वी शॉ ने मचाया धमाल, वनडे में जड़ दिया दोहरा शतक

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 10, 2023, 05:17 PM IST

टीम इंडिया से बाहर चल रह 23 साल के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने काउंटी क्रिकेट में नॉर्थम्पटनशर के लिए खेलते हुए समरसेट के खिलाफ आतिशी दोहरा शतक जड़कर धमाल मचा दिया है।

नॉर्थम्पटन: भारतीय टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने नॉर्थम्पटनशर की तरफ से खेलते हुए इंग्लैंड के एकदिवसीय कप टूर्नामेंट में समरसेट के खिलाफ 153 गेंदों पर 244 रन की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की। पहली बार काउंटी क्रिकेट में खेल रहे इस 23 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी पारी के दौरान 28 चौके और 11 छक्के लगाए। यह लिस्ट ए में उनका दूसरा दोहरा शतक है। यह उनका इस प्रारूप में कुल नौवां शतक है।

Prithvi Shaw

पृथ्वी शॉ

81 गेंद में पृथ्वी ने पूरा किया शतक, 129 में दोहरा शतक

नॉर्थम्पटनशर की तरफ से अपना तीसरा मैच खेलते हुए पृथ्वी ने 81 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने केवल 129 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया। उनके इस शतक की मदद से नॉर्थम्पटनशर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 415 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पृथ्वी ने लिस्ट ए में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। इससे पहले इस प्रारूप में उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 227 रन था जो उन्होंने फरवरी 2021 में विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से पुदुचेरी के खिलाफ बनाया था।

End of Feed