हरारे: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम शनिवार को जिंबाब्वे को सीरीज के हरारे में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में 90 रन के अंतर से जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने 220 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए जिंबाब्वे की टीम को 17.5 ओवर में 129 रन पर ढेर कर दिया और भारत की टी20 दूसरी सबसे बड़ी जीत दिला दी।
भारत बनाम जिंबाब्वे तीसरा टी20 मैच (फोटो AI Generated)
10 रन देकर प्रिंस यादव ने चटकाए 2 विकेट
तीन मैच की सीरीज में 2-0 के अंतर से जीत दर्ज करने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने रविवार को खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले से पहले एक बुरी खबर दी। अय्यर ने प्रेजेंटेशन के दौरान बताया कि तेज गेंदबाज प्रिंस यादव रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले में अनुपलब्ध रहेंगे। प्रिंस अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद फेंकते हुए चोटिल गए। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। चोटिल होने से पहले वह दो विकेट झटक चुके थे। उन्होंने मैच में 1.2 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। सलामी बल्लेबाज बेन कुरेन और कप्तान सिकंदर रजा को अपना शिकार बनाया।
अशोक शर्मा को मिल सकता है फिर से मौका
मैच के बाद प्रिंस यादव की चोट पर अपडेट देते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा, 'दुर्भाग्य से हमारा एक खिलाड़ी चोटिल हो गया है, इसलिए कल (रविवार) के मैच में टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।'शनिवार को अशोक शर्मा की जगह तेज गेंदबाज यश ठाकुर को टी20 डेब्यू करने का मौका मिला था। ऐसे में प्रिंस की जगह एक बार फिर उन्हें सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। इसके अलावा भी और बदलाव प्लेइंग-11 में हो सकते हैं।
