अजीत अगरकर के कार्यकाल की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बतौर चीफ सेलेक्टर 4 अक्टूबर उनका आखिरी दिन होगा। अब सवाल उठता है कि अगरकर को रिप्लेस कौन करेंगे? विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में सबसे आगे हैं, लेकिन इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच मंगलवार को गुवाहाटी में सेलेक्टर की एक बैठक हुई है। इस बैठक में अजीत अगरकर की उपस्थिति नहीं थी। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने नए अध्यक्ष या उनकी जगह किसी और की नियुक्ति होने तक एक अंतरिम व्यवस्था भी बना ली है। यह अंतरिम व्यवस्था भविष्य में स्थायी भी हो सकती है। फिलहाल स्थिति अनिश्चित है।
अजीत अगरकर (साभार-X)
क्रिकबज़ को मिली जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को चयन समिति का कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है, हालांकि यह कार्यभार अस्थायी है। टेस्ट मैचों के सबसे अधिक अनुभव के साथ, ओझा मौजूदा चार चयनकर्ताओं में सबसे वरिष्ठ हैं और इस लिहाज से वे इस पद के लिए स्वाभाविक पसंद हैं। ओझा ने 24 टेस्ट खेले हैं। अनुभव के मामले में एसएस दास (23 टेस्ट), आरपी सिंह (14) और अजय रत्रा (6) क्रमशः दूसरे, तीसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
पार्थिव के नाम के बीच ओझा की एंट्री
इससे पहले पार्थिव पटेल के नाम की चर्चा जोरों पर थी। प्रज्ञान ओझा को जिम्मेदारी देना का कदम दीर्घकालिक है या केवल अस्थायी, यह तो नए चयनकर्ता की नियुक्ति के बाद ही पता चलेगा। अगर पार्थिव पटेल अध्यक्ष नहीं बनते हैं, जैसा कि चर्चा हो रही थी तो ऐसी स्थिति में ओझा अपना पद बरकरार रख सकते हैं। एक सूत्र ने बताया, "बीसीसीआई में कुछ भी हो सकता है। लेकिन ओझा सभी के लिए एक उपयुक्त माने जा रहे हैं।इस बैठक में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के अलावा कोच गौतम गंभीर भी शामिल थे। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए ज्यादातर खिलाड़ी चुन लिए गए हैं। इस दौरे पर दो मैच की टेस्ट सीरीज भी खेली जानी है। टेस्ट टीम में वे खिलाड़ी शामिल होंगे जो पिछले साल इंग्लैंड में हुई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का हिस्सा थे।
