क्रिकेट

बाबर आजम से मिलने के लिए ड्रेसिंग रूम में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को पुलिस ने किया रिहा

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच लाहौर में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट के दौरान पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को पुलिस ने रिहा कर दिया है।

Image

ड्रे़सिंग रूम में घुसने की कोशिश करता बाबर आजम का फैन

लाहौर: गद्दाफी स्टेडियम में अपने नायक बाबर आजम से मिलने की कोशिश में सुरक्षा बैरियर तोड़कर पाकिस्तानी टीम के ड्रेसिंग रूम की बालकनी में घुसने की कोशिश करने वाले किशोर को पुलिस ने फटकार लगाने के बाद रिहा कर दिया। ओवेस नाम के इस युवक ने सोशल मीडिया पर तब सबका ध्यान खींचा जब उसे बुधवार को सुरक्षा बैरियर तोड़कर पाकिस्तान ड्रेसिंग रूम की बालकनी पर चढ़ते देखा गया। यह घटना उस समय हुई जब मेजबान टीम ने पहले टेस्ट मैच में विश्व चैंपियन दक्षिण अफ्रीका को हराया था।

ओवेस के बालकनी पर दिखने से पाकिस्तानी टीम के अधिकारी काफी हैरान थे जिसमें मुख्य कोच अजहर महमूद भी शामिल थे। महमूद ने फिर सुरक्षाकर्मियों को स्थिति संभालने का इशारा किया। इसके बाद एक अधिकारी ने उस युवक को बाहर निकाला। वह अपने जन्मदिन पर बाबर से मिलने की विनती कर रहा था। बाद में ओवेस को पूछताछ के लिए गुलबर्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के यह कहने के बाद कि वह उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं करना चाहता तो उसे फटकार के बाद रिहा कर दिया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट में बाबर के प्रति दीवानगी अब भी कायम है। हाल की असफलताओं के बावजूद मैदान पर उनके आने पर उनके प्रशंसक उनका नाम लेकर तालियां बजाते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद के आउट होने पर दर्शकों ने खुशी मनाई क्योंकि बाबर क्रीज पर उतरने वाले अगले बल्लेबाज थे। कमेंटेटर रमीज राजा की ‘ऑन एयर’ बाबर के बारे में की गई एक नकारात्मक टिप्पणी से उनके प्रशंसक काफी नाराज हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस पूर्व क्रिकेटर को खूब ट्रोल किया।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article