क्रिकेट

अब वाइड और नो बॉल के लिए भी लिया जा सकेगा 'DRS' आईपीएल में भी होगा इस्तेमाल

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 6, 2023, 11:53 AM IST

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में खिलाड़ी नो बॉल और वाइड का रिव्यू लेने के लिए डीआरएस का इस्तेमाल कर सकते हैं। WPL के ओपनिंग मैच में पहली बार इस नियम का इस्तेमाल मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने किया था। अब इस नियम का इस्तेमाल आईपीएल में भी किया जाएगा।

Image

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस

Photo : Twitter

टी20 लीग इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब टीम वाइड और नो बॉल के रिव्यू के लिए डीआरएस का इस्तेमाल कर रहे हैं। विमेंस प्रीमियर लीग में इस नियम का बाखूबी इस्तेमाल किया जा रहा है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहली बार WPL के ओपनिंग मैच में इसका इस्तेमाल किया था। ईएसपीएन क्रिकइंफों के अनुसार अब इसको आगामी आईपीएल सीजन में भी उपयोग में लाया जाएगा।

एक खिलाड़ी ऑन फील्ड अंपायर के फैसले के खिलाफ डीआरएस का इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन WPL में इसे वाइड और नो बॉल की स्थिति में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नो बॉल और वाइड के खिलाफ ली जाने वाली यह रिव्यू उसी में शामिल होगी जो एक इनिंग में किसी टीम को दी जाती है। हालांकि, लेग बाई में डीआरएस लेने की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं।

हरमनप्रीत ने उठाया था नियम का फायदा

इस नियम का इस्तेमाल WPL के ओपनिंग मैच मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सफलतापूर्वक किया था। मैच के दौरान मुंबई की गेंदबाज साइका इशाक की एक गेंद को ऑन फील्ड अंपायर ने वाइड करार दिया था, जिस पर हरमनप्रीत कौर ने रिव्यू लिया और रिप्ले में पता चला कि गेंद मोनिका पटेल की गल्व्स को छूते हुए गई थी। अंपयार को अपना निर्णय बदलना पड़ा।

गेंदबाजों को होगा फायदा

इस नियम का सीधा फायदा गेंदबाजों को होगा। कई बार ऑनफील्ड अंपायर से गलती हो जाती है और अगर कप्तान के पास ऐसा विकल्प मौजूद होगा तो वह इसके खिलाफ जा सकते हैं और इसका सीधा फायदा गेंदबाजों को होगा। इसकी शुरुआत तो WPL में पॉजिटिव तरीके से हुई है। उम्मीद है आईपीएल के 16वें सीजन में भी कप्तानों को इस नियम का फायदा होगा। आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होगी। पहला मुकाबला गुजरात जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article