Champions Trophy 2025:पीसीबी ने बताया कि स्टेडियमों से भारतीय झंडा क्यों था गायब

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। कराची के स्टेडियम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें भारत का झंडा नजर नहीं आ रहा है। इस वीडियो में चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले देशों के झंडे दिखाई दे रहे हैं केवल भारत का झंडा नहीं है। अब इस पर पीसीबी ने जवाब दिया है।

Champions Trophy 2025: कराची के नेशनल स्टेडियम का एक वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, वीडियो में आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाले देशों के झंडे दिखाई दे रहे हैं, लेकिन भारतीय ध्वज तिरंगा नहीं है। जिसके बाद से विवाद छिड़ गया है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की 19 फरवरी से पाकिस्तान द्वारा मेजबानी की जानी है।

PCB Flag Controversy

चैंपियंस ट्रॉफी उद्घाटन पीसीबी (साभार-X)

वीडियो में दिखाया गया है कि स्टेडियम में कथित तौर पर भारतीय ध्वज नहीं फहराया गया। जिसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आलोचना की गई कि वह देश में चैंपियंस ट्रॉफी मैच खेलने से इनकार करने पर भारत के खिलाफ अपना गुस्सा निकाल रहा है।

End of Feed