पीसीबी के संभावित अध्यक्ष जका अशरफ ने ठुकराया एशिया कप का ‘हाइब्रिड मॉडल'

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 21, 2023, 11:56 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के संभावित नए अध्यक्ष जका अशरफ ने आगामी एशिया कप के हइब्रिड मॉडल को पद संभालने से पहले ही खारिज कर दिया है। जानिए उन्होंने इस बारे में क्या कहा?

इस्लामाबाद / नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के संभावित अगले अध्यक्ष जका अशरफ ने पाकिस्तान और श्रीलंका में सितंबर को होने वाले आगामी एशिया कप के लिये नजम सेठी के ‘हाइब्रिड मॉडल’ को ठुकरा दिया है। अशरफ ने इस्लामाबाद में बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'पहली बात तो यह है कि मैं पहले भी एशिया कप के हाइब्रिड मॉडल को खारिज कर चुका हूं क्योंकि मैं इससे सहमत नहीं हूं। एशियाई क्रिकेट परिषद के बोर्ड ने फैसला किया था कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में होगा तो यहीं होना चाहिये।'

खटाई में पड़ी पाकिस्तान की विश्व कप में भागीदारी

अशरफ के इस बयान के बाद भारत में इस साल के आखिर में होने वाले वनडे विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी भी खटाई में पड़ गई है। समझा जाता है कि पाकिस्तान के सहमति जताने के बाद पीछे हटने से बीसीसीआई भी कड़ा रुख अपना सकता है।

End of Feed