क्रिकेट

PCB New Selection committee: पीसीबी ने यूसुफ और शफीक को नये चयन पैनल में बरकरार रखा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2024, 10:46 PM IST

PCB New Selection committee: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नई सेलेक्शन कमेटी को बहाल कर दिया। इस नई कमेटी में पूर्व खिलाड़ियों मोहम्मद यूसुफ और असद शफीक को बरकरार रखा गया है।

Image

पाकिस्तान सेलेक्शन कमेटी (साभार-PCB)

PCB New Selection committee: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व खिलाड़ियों मोहम्मद यूसुफ और असद शफीक को नयी चयन समिति में बरकरार रखा है जो अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के लिए टीमों का चयन करेगी। यूसुफ और शफीक पिछली चयन समिति के सदस्य थे जिसने टी20 विश्व कप टीम का चयन किया था। पीसीबी ने टी20 विश्व कप में टीम के पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाने के बाद वहाब रियाज और अब्दुल रज्जाक को बर्खास्त कर दिया था। पर हैरानी की बात है कि यूसुफ और शफीक को बरकरार रखा है।

यूसुफ पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजी कोच भी थे जबकि वहाब ने आयरलैंड, इंग्लैंड और विश्व कप के दौरे पर सीनियर टीम मैनेजर के रूप में भी काम किया था।

नयी समिति में लाल और सफेद गेंद वाली टीमों के कप्तान और मुख्य कोच भी शामिल होंगे। यूसुफ और शफीक सहित सभी सदस्यों के पास वोट देने और निर्णय लेने का अधिकार होगा।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज

नई सेलेक्शन कमेटी के सामने आगामी घरेलू सीरीज के लिए टीम चुनने की बड़ी चुनौती है। पाकिस्तान अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की घरेलू सीरीज खेलेगी। बांग्लादेश का यह दौरा 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा। टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम का यह पहला असाइनमेंट होगा। अभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को व्हाइट बॉल में कप्तान भी चुनना है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद बाबर की कप्तानी पर तलवार लटकी हुई है।
End of Article