पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम उल-हक को पाकिस्तान का चीफ सेलेक्टर बनाया गया है। यह दूसरा मौका है जब उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले 2016-2019 के बीच उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली थी। वह हारुन राशिद का स्थान लेंगे जिन्होंने पिछले महीने ये पद छोड़ दिया था ।उनका पहला बड़ा असाइनमेंट अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम चुनना होगा।
इंजमाम उल हक (साभार- ANI)
3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 22 अगस्त से होने जा रहा है। इसके बाद 30 अगस्त से एशिया कप के लिए भी वह टीम चुनेंगे। इसके अलावा उन पर भारत की मेजबानी में हो रहे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम चुनने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। आपक बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के लिए भी टीम इंजमाम ने ही चुनी थी।
एक हफ्ते पहले इंजमाम को पीसीबी क्रिकेट टेक्निकल कमेटी में भी शामिल किया गया था, जो पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी के लिए काम करेंगे। इस कमेटी में उनके साथ मोहम्मद हफीज और मिस्बाह उल हक भी थे। अब इंजमाम के चीफ सेलेक्टर बनने के बाद कमेटी में उनका पद खाली हो गया है। पीसीबी ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए कहा है कि जल्द ही उनका खाली पद भर दिया जाएगा।
इंजमाम का क्रिकेट करियर इंजमाम के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए 120 टेस्ट, 378 वनडे और और केवल 1 T20I मैच खेला है। टेस्ट, वनडे और T20I में उनके नाम क्रमश: 8,830, 11,739 और 11 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम 3 विकेट भी हैं।
