WTC Final से पहले कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने साझा किया अपना रिटायरमेंट प्लान

  • Agency by: Agency
  • Updated May 10, 2023, 07:55 PM IST

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ जून में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले अपना रिटायरमेंट प्लान साझा किया है।

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया कि लगातार क्रिकेट खेलने की वजह से कुछ साल पहले वह ‘थका हुआ’ महसूस करते थे लेकिन अब वह कम से कम पांच साल और शीर्ष स्तर पर खेलने पर ध्यान दे रहे हैं। कमिंस इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के बीच से अपनी मां के पास स्वदेश लौट गए थे जिनका लंबी बीमारी के बाद मार्च में निधन हो गया था।

Rohit Sharma Pat Cummins

रोहित शर्मा और पैट कमिंस(साभार Pat Cummins)

शुरुआती छह साल चोटों ने किया कमिंस को बेहाल

दक्षिण अफ्रीका के 2011 दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए पदार्पण करने के बाद कमिंस को चोटों से उबरने के लिए छह साल तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा और 2017 के बाद ही वह राष्ट्रीय टीम के नियमित सदस्य बने।‘ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस’ के अनुसार 30 वर्षीय कमिंस ने ‘वी आर ऐट्स: गेट रियल विद रियो’ में कहा, 'क्रिकेट मूल रूप से साल के 12 महीने होता है, हमेशा कहीं ना कहीं क्रिकेट का मुकाबला चलता रहता है और मैंने एक या दो साल तक लगातार क्रिकेट खेला।'

End of Feed