AUS vs BAN Test: पैट कमिंस के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, ग्रेग चैपल के क्लब में मारी एंट्री

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद पैट कमिंस की कप्तानी से जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। कमिंस ने ग्रेग चैपल की बराबरी कर ली। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच डार्विन में खेला गया था। जहां बांग्लादेश ने 9 विकेट की एकतरफा ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के हाथों ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिससे बतौर कप्तान पैट कमिंस के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। पहला टेस्ट मैच चार दिन के भीतर ही सत्म हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने चौथी पारी में बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ 57 रनों का लक्ष्य दिया था। मेहमान टीम ने 14.2 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

Pat Cummins

पैट कमिंस के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड। फोटो- AP

यह हार ऑस्ट्रेलिया की बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट में पहली हार थी और इसने कमिंस को एक ऐसी लिस्ट में शामिल कर दिया, जिसमें कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं होना चाहेगा। कमिंस, ग्रेग चैपल के बाद दूसरे ऐसे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बन गए हैं जिन्होंने दो अलग-अलग एशियाई टीमों के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैच हारे हैं।

End of Feed