WI vs IND: भारतीय गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने वेस्टइंडीज बल्लेबाज को लेकर दिया बड़ा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 23, 2023, 08:25 PM IST

WI vs IND, Paras Mhambrey Big Statement: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। इस दौरान, भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने पिच और वेस्टइंडीज बल्लेबाजों की जमकर आलोचना की है।

WI vs IND, Paras Mhambrey Big Statement: भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपयोग की जा रही पिच को बल्लेबाजी के लिए बेहद धीमी करार देते हुए शॉट खेलने का प्रयास तक नहीं करने के लिए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की आलोचना की। वेस्टइंडीज दो मैचों की श्रृंखला में अभी 0-1 से पीछे है। उसने दूसरे टेस्ट में भारत के 438 रन के जवाब में तीसरे दिन रन बनाने के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं किए। कैरेबियाई टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 229 रन बनाए थे और वह भारत से 209 रन पीछे है।

IND vs WI,  Paras Mhambrey

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी और पारस म्हाम्ब्रे। (फोटो- AP/BCCI Twitter)

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद म्हाम्ब्रे ने कहा,‘पिच बेहद धीमी और बल्लेबाजी के लिए बहुत आसान है। दिन का खेल समाप्त होने तक यह थोड़ा टर्न लेने लग गई थी। वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी में बेहद रक्षात्मक रवैया अपनाया। जब बल्लेबाज शॉट खेलने का प्रयास करता है तो विकेट लेने का भी मौका होता है लेकिन उन्होंने ऐसी कोशिश ही नहीं की।’ उन्होंने कहा,‘हमारे गेंदबाजों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्हें जो भी मौके मिले उन्होंने उसका फायदा उठाया।’

End of Feed