पलाश मुच्छल ने LIVE कॉन्सर्ट में किया स्मृति मंधाना से प्यार का इजहार, कहा-आई लव यू टू...[VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 2, 2023, 11:21 AM IST

गीतकार पलाश मुच्छल ने भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना के साथ अपने प्यार का इजहार लंदन में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान किया। कार्यक्रम में स्मृति भी मौजूद थीं।

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना पिछले कुछ दिनों से लंदन में हैं। बांग्लादेश दौरे के बाद स्मृति लंदन चली गई थीं जहां उन्हें द हंड्रेड टूर्नामेंट में भाग लेना था। लेकिन इससे पहले वो अपने ब्वॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल के साथ कुछ दिन गुजारे। दोनों ने इस दौरान ओवल में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच का एक साथ लुत्फ उठाया और स्टेडियम की तस्वीरें अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कीं।

Smriti Mandhana Palah Muchhal

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल(साभार Instagram)

चार साल से पलाश-स्मृति एक दूसरे को कर रहे हैं डेट

स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल एक दूसरे को चार साल से डेट कर रहे थे। दोनों कई मौकों पर एक साथ नजर आते थे। ऐसे में दोनों के बीच अफेयर की खबरें तो आती थीं लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की। लेकिन हाल ही में दोनों के एक दूसरे को डेट करने और करीब होने की पुष्टि अभिनेता राजपाल यादव ने कर दी। राजपाल ने पलाश द्वारा लिखित और निर्देशित एक वेब सीरीज में काम किया था। वो उनकी लिखित एक और फिल्म काम चालू है में भी अभिनय कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें दोनों की करीबी की जानकारी थी। उन्होंने दोनों एक तस्वीर पर सोशल मीडिया में कमेंट करके इस बात को सबको बता दिया। हाल की में स्मृति के जन्मदिन की मौके पर भी पलाश ने उनके साथ एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें दोनों के एक-दूसरे के करीबी साफ झलक रही थी।

End of Feed