Ayesha Naseem Retires: 'इस्लाम के मुताबिक जीना चाहती हूं', ये कहकर 18 साल की पाक क्रिकेटर ने लिया संन्यास

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 20, 2023, 06:46 PM IST

Ayesha Naseem Retirement: पाकिस्तान की 18 साल की क्रिकेटर ने इस्लाम के मुताबिक आगे की जिंदगी जीने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।

Ayesha Naseem: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की 18 वर्षीय सदस्य आयशा नसीम ने गुरुवार को अचानक संन्यास का ऐलान करके सबको हैरान कर दिया। साल 2020 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाली आयशा को भविष्य का सितारा माना जा रहा था। उन्होंने मैदान पर लंबे-लंबे छक्के जड़कर अपनी अलग पहचान बनाई थी। लेकिन अब वो मैदान पर अपने बल्ले का जादू दिखाती नजर नहीं आएंगी।

Ayesha Naseem

आयशा नसीम (साभार PCB)

इस्लाम की वजह से लिया संन्यास

आयशा के इतने कम उम्र में क्रिकेट छोड़ने का फैसला धार्मिक वजह से किया है। आयशा अपनी आगे की जिंदगी इस्लाम के मुताबिक जीना चाहती हैं। उन्होंने अपने संन्यास के फैसले की जानकारी पीसीबी को देते हुए कहा, मैं क्रिकेट छोड़ रही हूं और इस्लाम के मुताबिक अपनी जिंदगी जीना चाहती हूं।

End of Feed