पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान

पाकिस्तान की पूर्व तेज गेंदबाज और दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में शुमार कायनात इम्तियाज ने महज 34 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

कराची:दुनिया की सबसे महिला क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार रहीं पाकिस्तान की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। कायनात ये फैसला महज 34 साल की उम्र मेंअपनी मां के नक्श-ए-कदम पर चलने के लिए किया है। कायनात की मां सलीमा इम्तियाज एक अंपायर हैं और पिछले तकरीबन 15 सालों से वो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अंपायरिंग कर रही हैं। बेटी कायनात को मां ने ही क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया था। अब वो मां के रास्ते पर चलकर क्रिकेट में मैच रेफरी की भूमिका निभाना चाहती हैं।

kainat Imtiaz

कायनात इम्तियाज (फोटो क्रेडिट kainat Imtiaz Instagram)

हाल की एक टूर्नामेंट में अदा की थी मैच रेफरी की भूमिका

कायनात इम्तियाज ने हाल ही में पाकिस्तान में कराची में आयोजित हुए पीसीबी नेशनल विमेंस अंडर-19 टी20 टूर्नामेंट में मैच ऑफिशियल की भूमिका अदा की थी। ऐसे में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने के बाद मैच ऑफिशियल के तौर पर अपने क्रिकेट करियर को नई दिशा देने का फैसला किया है।

End of Feed