क्रिकेट

महिला वर्ल्ड कप 2025 में हार का सदमा, पाकिस्तान ने बर्खास्त किया अपना कोच

Pakistan Women Cricket Team Head Coach Removed: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हाल में भारत और श्रीलंका में खेले गए महिला एकदिवसीय विश्व कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय महिला टीम के मुख्य कोच मुहम्मद वसीम को बर्खास्त कर दिया है।

Image

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के कोच को किया बर्खास्त (X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हाल में भारत और श्रीलंका में खेले गए महिला एकदिवसीय विश्व कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय महिला टीम के मुख्य कोच मुहम्मद वसीम को बर्खास्त कर दिया है।

पाकिस्तान की टीम ने लाहौर में अप्रैल में क्वालीफायर में पहले स्थान पर रहकर विश्व कप में जगह बनाई थी लेकिन वह आईसीसी के टूर्नामेंट में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई तथा आठवें और अंतिम स्थान पर रही। पाकिस्तान ने अपने सभी मैच कोलंबो में खेले।

फातिमा सना की अगुवाई वाली टीम ने चार मैच गंवाये जबकि तीन मैच बारिश के कारण रद्द कर दिये गये। पीसीबी ने कहा कि वसीम का अनुबंध विश्व कप के साथ ही समाप्त हो गया था और बोर्ड ने इसे आगे न बढ़ाने तथा उनके स्थान पर नया मुख्य कोच नियुक्त करने का फैसला किया है। वसीम को पिछले साल महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article