PAK vs SA 2nd Test Day 3 Highlights: कगिसो रबाडा ने दिलाई दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में बढ़त, दूसरी पारी में लड़खड़ाया पाकिस्तान

दक्षिण अफ्रीका के पुछल्ले बल्लेबाज कगिसो रबाडा ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट गंवाकर पाकिस्तान की टीम मुश्किल में नजर आ रही है।

रावलपिंडी: ग्यारहवें नंबर के बल्लेबाज कागिसो रबाडा और सेनुराम मुथुसामी ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़े जिससे दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन यागदार वापसी करते हुए दबदबा बनाया। बुधवार को चार विकेट पर 185 रन से आगे खेलने उतरे दक्षिण अफ्रीका ने 235 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे लेकिन टीम पहली पारी में 404 रन बनाकर 71 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने में सफल रही।

PAK vs SA 2nd Test Day Three Highlights

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट तीसरा दिन हाईलाइट्स

मुथुसामी ने बनाए 89 रन

मुथुसामी ने 155 गेंद में आठ चौकों की मदद से नाबाद 89 रन की पारी खेलने के अलावा केशव महाराज (30) के साथ नौवें विकेट के लिए 71 और पहला टेस्ट अर्धशतक जड़ने वाले रबाडा (71 रन, 61 गेंद, चार छक्के, चार चौके) के साथ अंतिम विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर आसिफ अफरीदी ने छह विकेट चटकाए और पदार्पण टेस्ट में पांच विकेट हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बने। वह 38 साल के हैं। पहली पारी में 333 रन बनाने वाले पाकिस्तान इसके बाद दूसरी पारी में चार विकेट पर 94 रन बनाकर संघर्ष कर रहा है।

End of Feed